जैसे ही चाँद की दस्तक हुई
उसका साथ निभाने आया वो तारा
चाँद से थोड़ी ही दूर दिखता
थोडा महत्वहीन इरादों का नेक वो तारा
लगातार चलने वाली रातो में
अपनी दो चार बातों से चांद का दिल बहला देने वाला वो तारा
कुछ मामलो में पूरा तो कुछ में अधूरा
चाँद की आदतों को जानने वाला वो तारा
आसमा में और तारो के आ जाने पर
चाँद को दूसरो में रमा देखता वो तारा
फिर भी हर रोज चाँद की तन्हाईयो में
कुछ उससे जुडी तो कुछ दूसरो से जुडी
हँसाने , रुलाने , सिखाने , वाली बातें करता वो तारा
अपने ही जैसे हज़ार मित्रों में
कुछ करीब कुछ दूर कुछ दूर से थोडा दूर
चांद की मुस्कराहट पर तन्हाई में खुश
मुस्कान बिखेरता वो तारा
चाँद के कामो को पूरा करने में
खुद को व्यस्त रखता वो तारा
चाँद के बिना भी आसमा में दिखता
चाँद की इच्छा पूरी करने उसके इंतजार में
अपनी हज़ार कोश फैलती चमक में
अपने आसुओ को छिपाता
वो अकेला तारा , चाँद का साथी वो तारा .
शैलेन्द्र शर्मा ऋषि
उसका साथ निभाने आया वो तारा
चाँद से थोड़ी ही दूर दिखता
थोडा महत्वहीन इरादों का नेक वो तारा
लगातार चलने वाली रातो में
अपनी दो चार बातों से चांद का दिल बहला देने वाला वो तारा
कुछ मामलो में पूरा तो कुछ में अधूरा
चाँद की आदतों को जानने वाला वो तारा
आसमा में और तारो के आ जाने पर
चाँद को दूसरो में रमा देखता वो तारा
फिर भी हर रोज चाँद की तन्हाईयो में
कुछ उससे जुडी तो कुछ दूसरो से जुडी
हँसाने , रुलाने , सिखाने , वाली बातें करता वो तारा
अपने ही जैसे हज़ार मित्रों में
कुछ करीब कुछ दूर कुछ दूर से थोडा दूर
चांद की मुस्कराहट पर तन्हाई में खुश
मुस्कान बिखेरता वो तारा
चाँद के कामो को पूरा करने में
खुद को व्यस्त रखता वो तारा
चाँद के बिना भी आसमा में दिखता
चाँद की इच्छा पूरी करने उसके इंतजार में
अपनी हज़ार कोश फैलती चमक में
अपने आसुओ को छिपाता
वो अकेला तारा , चाँद का साथी वो तारा .
शैलेन्द्र शर्मा ऋषि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें